Love Shayari

हर गहराई सतह नजर आती है,,
जाने क्या है तुझे सोचने में....

इक टुक नजर तेरा दीदार चाहती है,,
जाने का दिखा है तुझे देखने में....

दुश्मन-ए-दिल भी पाक साफ लगता है,,
जाने क्या है तेरी दोस्ती में....

इक जगह जन्नते सुकून दिखा,,
जाने क्या होगा तेरी बाहों में....

फिकी हो गई है फूलों की खुशबू,,
जाने क्या है तेरी सांसों में....

दिन तो गुजरता तुझे सोचकर है,,
जाने का लिखा है मेरी रातों में....

हर आवाज अब पहचानी सी लगती है,,
जाने क्या सुना है तेरी बातों में....

हमने खुद को सौंप दिया है अब तुझको,,
जाने क्या दोगे अब तुम सौगातों में.....

# two lines shayari, sad shayari, love shayari, romantic shayari, heart touching shayari
Advertisement