Love Shayari

ए खुदा तू इतनी सौगात दे,,
दिया सफर है तो हमसफर साथ दे....

हर शख्स में छिपी है सूरत तेरी,,
दिखा महबूब में तो कर मुझे माफ दे....

उम्र भर करनी है बंदगी तेरी ही,,
तुझ सा दिखने वाला चेहरा मिला दे....

अरसा बीत गया इक उजाले की झलक को,,
उसके चेहरे सी रोशन धूप मेरे आंगन खिला दे....

फर्क क्या है तेरे ख्याल,उसकी याद में फिर,,
बात करूं तेरी,लब पर ज़िक्र उसका करा दे...

एक हसरत जवां हो गई पल कर सीने में,,
इश्क की बाजी जीताकर उसको,मुझे हरा दे....

इशारा-ए-हुनर नहीं आता मुझे ए मसीहा,,
हक दे उस पर या जवाब रत्नम को खरा दे.....

# two lines shayari, sad shayari, love shayari, romantic shayari, heart touching shayari
Advertisement