Love Shayari

Love Shayari
ताउम्र साथ चलने की फुर्सत किसको,,
संग दूरी तय दो पग हो जाए....

दिल कनीज़ ये जां तेरी गुलाम है,,
लहू तेरे नाम का हर रग हो जाए....

तेरी जुल्फ के साये में कुछ जी लूं जरा,,
बाद इसके खिलाफ बेशक जग हो जाए.....

तेरी सादगी को किसी रंग की जरूरत क्या,,
मेरे अल्फ़ाज तेरे श्रृंगार का नग हो जाए....

जीते जी तेरे होने का वहम रहने दे,,
सच कहना जो रूह से जां अलग हो जाए....

जल तो दी तूने मेरे अरमानों की चिता,,
बुझा आना वो राख भी सुलग जो जाए.....


# two lines shayari, sad shayari, love shayari, romantic shayari, heart touching shayari

Love Shayari



Photo Credit - https://pixabay.com/

Advertisement