Love Shayari

दिल कब्र,आरजू लाश हो जाती है,,
शख़्स एक जब जीने की आस हो जाती है....

बहती है जब यादें तेरी शैलाब बन कर,,
हर सांस आखरी सांस हो जाती है....

बस तुझको एक पाने की हसरत में,,
खोने की हर शर्त रास हो जाती है....

दुनिया पराई हर चेहरा दूर लगता है,,
तस्वीर बस एक दिल के पास हो जाती है....

घटा बादल सूरज चांद सब फीके,,
तेरी सादगी ही अदा खास हो जाती है....

सहन नहीं मुझको मेरा दीवानापन,,
तेरी बेरुखी भी बर्दाश्त हो जाती है....

जो जी चाहे मांग लिया कर खुदा से,,
तेरी हर खुशी मेरी अरदास हो जाती है.....

# two lines shayari, sad shayari, love shayari, romantic shayari, heart touching shayari

Comments

vikky
Symply heart touching lines......

Leave a Comment

Advertisement