Love Shayari

Love Shayari
हम तुम्हें मिले तो ठहरा तेरा नसीब,,
जो तुम हमें मिले तो हुआ मैं खुशनसीब....

हम हुए ख़फ़ा,ना पलट कर तूने देखा,,
भूले से दिखा मेरा चेहरा तो समझा रक़ीब....

रोई तेरी आंखें तो इधर रोया मेरा दिल,,
इस पर यकीं करना होगा तेरे लिए अजीब....

चाहने वालों का है जिक्र किया तूने कई दफ़ा,,
माना हुस्ने दौलत के मालिक आप,हम गरीब....

लगता तेरा चेहरा निगाहों पर कोई तस्वीर है,
रब ही जाने ये इश्क है या कोई सलीब.....
-------------------------------------
रक़ीब-दुश्मन
सलीब-वियोग

# two lines shayari, sad shayari, love shayari, romantic shayari, heart touching shayari


Love Shayari

Advertisement