Sad Shayari

आदत भी नहीं और मनाना भी नहीं जानते पर,,
खुद ही में जज़्ब होकर मिटना आता है हमें.....

नाराज़गी मे ही है तेरी रजा तो यही सही,,
कुछ तो होगा दरमियां,वहम में जीना आता है हमें.....

हंसले भले तू मुंह फेरकर मेरी मजबूरी पर ही,,
तेरी खुशी में अपनी खुशी देखना आता है हमें.....

छुपा ले तेरे अश्क तेरी ही पलकों में चाहे जहां,,
बंद आंखों में नाम मेरा पढ़ना आता है हमें.....

सुना है सीख रहे हो अंदाज़-ए-बयां तुम,,
इतना कह दें तेरी हर अदा पर मरना आता है हमें.....

इशारा तो कर एक दफा तेरी महफिल से जाने का,,
खुद को तेरा कनीज़ भी कहना आता है हमें.....

हूं अंधेरे की तरहा ग़र तेरी राहें गुजर मैं तो कहदे,,
इक दिये सा इश्क में जलना भी आता है हमें.....

जुबानी कहे ग़र यकीं न हुआ मेरी वफ़ा पर तो,,
तू जो कहे एक वही लिखना आता है हमें.....

थाम कर हाथ कर ले वादा वापस लौट कर आने का,,
खुदा कसम ताउम्र इंतजार करना आता है हमें.....

# two lines shayari, sad shayari, love shayari, romantic shayari, heart touching shayari
Advertisement